दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव बघौरा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य राम रतन ने सीडीओ को भेजे शिकायती पत्र में दर्जनभर महिलाओं के आवेदन के संबंध में बताया कि एक रोजगार सेवक ने गरीब महिलाओं से दो-दो हजार रुपये ले लिए हैं। इसकी जांच कर रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। क्षेत्र पंचायत सदस्य का कहना है कि उनके गांव में सोनी देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी, छोटी बिटिया, राम टकेली, गीता देवी, मीना, गंगाश्री, फूलवती, मुन्नी, रामा, तेजपाल, जावित्री और जमुना देवी से रोजगार सेवक ने दो-दो हजार रुपये इस बात के ले लिए कि अगर वह उनके नाम समाजवादी पेंशन की सूची में से नहीं कटने देगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सीडीओ से मांग की है कि वह इसकी जांचकर दोषी रोजगार सेवक के खिलाफ कार्रवाई करें और गरीब महिलाओं को न्याय दिलाएं।