फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला ककोड़ा में एकादशी पर्व की धूम, आज होगा उद्घाटन

Fri, 11 Nov 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
मेला ककोड़ा में एकादशी पर्व की धूम, आज होगा उद्घाटन 
विज्ञापन
रूहेलखंड के विख्यात मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी हर्षोल्लास से मनाई गई। साधु-संतों व गंगा भक्तों ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। वहीं तंबुओं में देवों को उठाया गया। मेला स्थल पर धार्मिक आयोजन हुए। खिचड़ी का भंडारा हुआ। इसके अलावा यज्ञ, पूजा का दौर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर सिंगाड़े, गन्ना, शकरकंद की भी खूब बिक्री हुई। वहीं शुक्रवार को आसपास जिलों के लोग भी ट्रैक्टर, ट्रॉलियों से पहुंचे। शनिवार को उद्घाटन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

दीपावली के बाद आने वाली एकादशी पर्व का खूब महत्व है। इस दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ देवों को उठाया जाता है। इसके बाद से ही शुभ कार्य भी प्रारंभ हो जाते हैं। मेला ककोड़ा में गंगा किनारे एकादशी पर्व मनाने वालों का कारवां पहले से ही पहुंच गया था। सैकड़ों लोगों की भीड़ शुक्रवार भोर पहुंच गई। हालांकि दिन भर रेला चलता रहा। कई पीढिय़ों से कल्पवास कर एकादशी मनाने वाले श्रद्धालु भी पहुंच गए। बुजुर्गों को चेयर पर बैठाकर स्नान कराया गया। धर्म व संस्कृति की बयार दिखी। दूसरी ओर शनिवार को होने वाले उद्घाटन समारोह को लेकर दिन भर तैयारियां चलती रहीं। करीब दो किमी के दायरे में हैलीपेड भी बनकर तैयार कर दिया गया है। दोपहर करीब एक बजे पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी व सांसद धर्मेंद्र यादव मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। आज जिला स्तरीय अधिकारी, मेला अधिकारियों ने तैयारियों को लेकर जायजा लिया। वहीं उद्घाटन को देखते हुए मेला स्थल पर जाने वाले मार्ग तथा गंगा घाट के पास फैले अतिक्रमण को हटवा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें