फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेघनाद ने ब्रह्म शक्ति से लक्ष्मण को किया मूर्छित

विज्ञापन
घायल लक्ष्मण का इलाज करते सुषेण वैध। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में श्री रामलीला महोत्सव में रविवार की रात कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया। लगातार मिल रही हार के बाद रावण अपने पुत्र मेघनाद को बुलाता है और विचार विमर्श करते हुए कहता है कि है इंद्रजीत तुम्हें रामा दल की ओर जाना है और उन तपशी बालकों से युद्ध करना है।
विज्ञापन

राम फिर अपने छोटे भाई लक्ष्मण को भेजते हैं, लक्ष्मण और मेघनाद के बीच घनघोर युद्ध शुरू हो जाता है। काफी देर तक युद्ध चलता है। मेघनाद इस दौरान अपनी पूरी शक्तियां लगा देता है। युद्ध के दौरान अंत में जाकर मेघनाद ब्रह्म शक्ति का उपयोग करते हुए और लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। फिर अपने पिता रावण के पास पहुंचता है तो रावण खबर सुनकर प्रसन्न होता है। मेघनाद के लिए बधाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें