बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार की सुबह 10 बजे से मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर डायट ऑडोटोरियम में लगेगा। शिविर के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने गूगल मीट एप पर वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीकृत सुपात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। सभी विभागों के शिविर में नए पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शिविर के दिन तैयारियां सुबह 8:30 बजे तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक सूचना, जिला प्रोबेजन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।