फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण बांटने के लिए ब्लॉक स्तर पर लगेगा मेगा कैंप

Sat, 22 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
-उद्योग एवं व्यापार बंधु के सदस्यों की प्रभारी डीएम ने सुनी समस्याएं              
विज्ञापन

रोजगार को बढ़ावा देने, कृषि तथा किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण वितरण के लिए चालू माह में शीघ्र ही ब्लाक स्तर पर मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न बैकों की सहभागिता से ऋण वितरण  किया जाएगा। ऋण वितरण में बैंकों की मनमानी की शिकायत मिलने पर उसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए प्रभारी डीएम अच्छेलाल सिंह यादव ने कहा कि ऐसे मामलों की जांच कराई जाएगी। 
शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सीडीओ एवं प्रभारी डीएम अच्छे लाल सिंह यादव ने उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना। मुद्रा लोन के संबंध में बैंक अधिकारियों ने अवगत कराया कि 10 लाख रुपये तक यह कर्जा बिना सिक्योरिटी के रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जा सकता है। 50 हजार रुपये तक का ऋण एक सप्ताह तथा इससे अधिक मूल्य का ऋण 21 दिन में स्वीकृत करने की व्यवस्था है।     कांटे एवं बांटों पर मुहर लगाने की मांग पर प्रभारी डीएम ने निर्देश दिए कि इस कार्य को करने वाले ठेकेदार जिस स्थान पर उपलब्ध रहते हैं, उसकी सूचना सदस्यों को उपलब्ध कराई जाए और मुहर लगाने की निर्धारित दरों की सूची दीवार पर पेंट करा दें। उन्होंने नियमित रूप से पेट्रोल पंपों की चेकिंग करने के भी निर्देश दिए। बाल श्रमिकों के चिह्नांकन के लिए जनपद में 24 टीमें गठित की गई थीं, परन्तु उनकी ओर से अब तक कोई कार्रवाई न किए जाने पर असंतोष जताया गया। प्रभारी डीएम ने निर्देश दिए कि 25 अप्रैल को गठित टीमों के साथ उनकी बैठक कराई जाए और सभी अधिकारी प्रगति सहित बैठक में उपलब्ध हों।       
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ सफाई व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान              
बदायूं। शहर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद न होने पर उद्योग बंधु के सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए नियमित सफाई कराने की मांग की। प्रभारी डीएम ने व्यापार एवं उद्योग बन्धु की बैठक में नगर पालिका परिषद बदायूं के अधिशासी अधिकारी को चेतावनी की कि 15 दिन के अंदर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उनके विरुद्ध कार्रवाई अवश्य की जाएगी। प्रभारी डीएम ने कहा कि नालों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी स्थान पर एकत्र कूड़े को जलाया न जाए। शहर में बिना पंजीकरण के चल रहे ई-रिक्शा पर रोक लगाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें