फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...कटती रहेगी जब गोमाता, तो दूध कहां से लाओगे

Thu, 20 Aug 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बड़ा मंदिर पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य रामसेवक शर्मा, वरिष्ठ रोटेरियन सुभाष अग्रवाल और समाजसेवी शांती स्वरूप ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कवि अवधेश पाठक ने वर्तमान व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि
खाली पेट तिजोरी खाली, खाली पेट किसान के
इश्तहार सब फटे पड़े हैं मेरे देश महान के।
युवा कवि राजीव उपाध्याय ने कहा कि
असफलता के बाद भी कर तू कठिन प्रयास
स्वयं सफलता आएगी चलकर तेरे पास।
संस्था के संस्थापक डा. सतीशचंद्र शर्मा ने कहा कि
स्वतंत्रता का सूर्य न होने पाए अस्त,
मनाते हर बरस हम पंद्रह अगस्त।
प्रदीप खुरापाती ने शिक्षा पर प्रहार करते हुए कहा कि
समय बिताया खान पान में शिक्षा कब दे पाओगे,
कटती रहेगी जब गोमाता तो दूध कहां से लाओगे।
इस मौके पर प्रवीण अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, चंद्रशेखर मिश्र, आनंद कुमार दुबे ने भी काव्य पाठ किया। काव्य गोष्ठी में सुधीर शर्मा, दिव्यांशु शंखधार, अनिक कुमार, हंसराज मौर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें