फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेरठ के सेल्समैन ने दुकानदार से 74 हजार रुपये ठगे, जान से मारने की दी धमकी

Thu, 02 Nov 2023 04:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

दुकानदार ने परचून का सामान मंगाने के लिए सेल्समैन के खाते में रकम ट्रांसफर की थी, लेकिन सेल्समैन न माल भेजा और न रकम वापस की। जब दुकानदार ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में दहगवां निवासी दुकानदार से 74 हजार रुपये की ठगी हो गई। दुकानदार अनिल कुमार ने मेरठ के सेल्समैन को परचून का सामान मंगाने के लिए 74 हजार रुपये भेजे थे, लेकिन सेल्समैन ने न तो उनका सामान भेजा और न ही उनके रुपये लौटाए। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित दुकानदार ने सेल्समैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


दुकानदार अनिल के मुताबिक वह कस्बे में जनरल स्टोर चलाते हैं। उनकी फर्म में टॉफियों का काम होता है। मेरठ के कुतुबगढ़ शामली निवासी आशीष सेल्समैन के रूप में दुकान का सामान दिलवाने का काम करता है। उन्होंने कुछ सामान ऑर्डर किया था, जिस पर आशीष ने पहले रुपये जमा करने को कहा था। उसके बताए खाता नंबर पर अनिल ने 74 हजार रुपये भेज दिए। जब उसने सामान भेजने को कहा तो सेल्समैन आज-कल करता रहा। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: आंटी दवा की पुड़िया देती थी और पैसे भी...; 10 साल के बच्चे ने बताई मकान मालकिन की करतूत
विज्ञापन


बाद में उसने सामान देने से ही मना कर दिया और न ही उनके रुपये लौटाए। ज्यादा कहने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दुकानदार ने बताया कि आरोपी सेल्समैन कई लोगों के साथ भी ठगी कर चुका है। जब उसने रुपये भी नहीं दिए तो अनिल ने उसके खिलाफ एसएसपी को तहरीर दी। उसके बाद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर सेल्समैन के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें