मेडिकल स्टोर की दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत-वीडियोग्रैब
- फोटो : संवाद
बदायूं। शॉर्ट सर्किट से मेडिकल स्टोर में आग लग गई। आग की लपटें देख आस पास चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों और दो बाइकें से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक लाखों रुपये की दवाएं व फर्नीचर जलकर राख हो गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पटियाली सराय चौकी के पास अग्रवाल मेडिकल स्टोर है। बुधवार सुबह करीब 4:45 पर शॉट सर्किट से लगी आग से दवाएं और फर्नीचर जल गए। दुकान स्वामी सचिन अग्रवाल ने बताया कि उसका होलसेल का काम है। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि स्टोर में आग लग गई है। वह दुकान पर गए और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। बाद में दमकल विभाग को सूचना दी तो दो गाड़ियां और दो बाइकें मौके पर पहुंची। उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखीं दवाएं व अन्य सामान जल गया। दुकानदार का कहना है कि करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दुकान भी जलने से खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।