फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पर किसानों का धरना जारी

Tue, 03 Jan 2017 11:05 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रशासन से कॉलेज के नोडल अधिकारी को बुलाने की मांग
 राजकीय मेडिकल कॉलेज में किसानों ने मंगलवार को छठे दिन भी धरना दिया। मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन देने वाले किसान कॉलेज में नौकरी की मांग कर रहे हैं। धरने को संबोधित करते हुए बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि अब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बीकेडी जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में इटावा और मैनपुरी के लोगों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. नीरज यादव को धरना स्थल पर बुलाया जाए। भाकियू के इलाहाबाद में लगने वाले शिविर में मेडिकल कॉलेज के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस मौके पर भिखारी लाल, रामस्वरूप पाली, झम्मन पाली, रामपाल, अजीत कश्यप, अमित यादव, राकेश यादव, छोटे लाल, धर्मपाल, राममूर्ति, कन्यावती, चमेली देवी, मोरकली, मुन्नी देवी, बरखा, मान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें