फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज

Tue, 17 Feb 2015 12:32 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलों के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य राजकीय निर्माण निगम ने तेज कर दिया है। मुख्य व अकादमिक बिल्डिंग तैयार होने के बाद अप्रैल में मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) से मान्यता के लिए आवेदन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आगरा मेडिकल कॉलेज के डॉ. नीरज यादव को दी गई है।
विज्ञापन

करीब 545 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज को बदायूं जिले के लिए महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। वेसमेंट का काम पूरा होने के बाद मेन बिल्डिंग का निर्माण शुरू हो चुका है। निर्माण निगम अधिकारियों ने बताया कि इस चार मंजिला बिल्डिंग बनाने के लिए पहली किस्त में 297 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। बिल्डिंग का प्रमुख भाग अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा।
देखने लायक होगा मेडिकल कॉलेज
बदायूं मेडिकल कॉलेज जिले और आसपास के लिए बेहद उपयोगी होगा। कॉलेज की बिल्डिंग को लखनऊ के आर्केटेक्ट ने मॉडल दिया है। अफसरों के मुताबिक मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग देखने लायक होगी। कॉलेज के दोनों गेट और सड़कें भी आकर्षक होंगी।
विज्ञापन


जरूरी बिल्डिंग के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया जा चुका है। एमसीआई के मानक पूरे करने पर विशेष जोर है। मानक पूरे होने के बाद एमआईसी का फर्स्ट विजिट कराएंगे। इससे पहले जरूरी बिल्डिंग, फेकल्टी के साथ उपकरण भी पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

- डॉ. नीरज यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें