फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बगरैन के तालाब की पैमाइश शुरू

विज्ञापन
15बीडीएन15-कस्बा बगरैन मे तालाब की पैमाईश करती राजस्व विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
- डीएम के आदेश पर गठित की गई टीम
विज्ञापन

बगरैन (बदायूं)। बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव बगरैन में स्थित तालाब की शनिवार को पैमाइश शुरू हो गई। काफी समय से किसान इसकी नपत कराने की मांग कर रहे थे। पहले दिन ज्यादा पैमाइश नहीं हो पाई। करीब चार-पांच दिन में पैमाइश पूरी होगी।
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह और मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना कई कार्यकर्ताओं के साथ बगरैन के तालाब की नपत कराने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि यह तालाब किसानों का है। इसमें किसानों के खेत मिल गए हैं। उन्होंने डीएम से इसकी पैमाइश कराने की मांग की थी। इस संबंध में डीएम मनोज कुमार के आदेश पर एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बिसौली स्वयं टीम का निर्देशन कर रहे हैं। इसके लिए दो कानून-गो और पांच लेखपाल लगाए गए हैं। शनिवार को ज्यादा पैमाइश नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि अभी चार-पांच दिन पैमाइश और चलेगी। पैमाइश के दौरान वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय और भाकियू नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें