फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, उमस से लोग हुए बेहाल

विज्ञापन
धूप से बचने को छाता लगाकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बारिश रुकी और मौसम फिर तल्ख हो गया है। मंगलवार को तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। दोपहर में धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.43 व न्यूनतम 26.28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सोमवार की अपेक्षा तीन डिग्री अधिक रहा है।
विज्ञापन

रविवार रात और सोमवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी। मंगलवार को फिर से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखें। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हल्की से बारिश की संभावना बताई है। यह बारिश किसानों के लिए भी वरदान साबित हो सकती है। इससे धान की रोपाई हो सकी। सोमवार को तापमान 31 डिग्री था, जो मंगलवार को 34.43 डिग्री तक पहुंच गया। इससे उमस का एहसास हुआ, लेकिन भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

-
बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

अलापुर। कस्बे में मंगलवार की दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीते दिनों जिले में विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई थी। इससे खेती का काम शुरू हो गया है। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। इससे पिछैती मक्का की फसल को फायदा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें