बदायूं। जनपद के 39 राजकीय विद्यालयों में नवाचार के लिए विज्ञान और गणित क्लबों का गठन कर विद्यार्थियों को ही इनका अध्यक्ष बनाया जाएगा।
जिले के 39 राजकीय विद्यालयों में विज्ञान और गणित क्लब गठित किए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सहमति दे दी है। राजकीय विद्यालयों में क्लबों का गठन गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों के माध्यम से किया जाएगा। क्लब की वार्षिक गतिविधियों के लिए कैलेंडर भी बनाए जाएंगे। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य संरक्षक होंगे तो गणित और विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि क्लबों के गठन और गतिविधियों के संचालन के लिए 10 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। इस संबंध में प्रधानाचार्यों ने सुझाव देने के लिए कहा गया है।