फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरप्रसाद मंदिर से निकाली गई माता वैष्णो की विसर्जन यात्रा

सार

नवरात्रि में हरप्रसाद मंदिर में बनाई गई वैष्णो माता की गुफा से बुधवार को माता रानी की विसर्जन यात्रा निकाली गई।विसर्जन यात्रा शहर से कछला तक गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।विसर्जन यात्रा में भक्तों ने नाचते-गाते हुए माता रानी जयकारे के साथ उनके पिंडी रूप का कछला गंगा घाट पर विसर्जन किया।
विज्ञापन
माता रानी की मूर्ति विसर्जन में शामिल भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। नवरात्रि में हरप्रसाद मंदिर में बनाई गई वैष्णो माता की गुफा से बुधवार को माता रानी की विसर्जन यात्रा निकाली गई। लोगों ने माता रानी के दर्शन कर मनौतियां मांगी। विसर्जन यात्रा शहर से कछला तक गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया गया।
विज्ञापन

दुर्गा मां उत्सव के दसवें दिन माता रानी की मूर्ति विसर्जन यात्रा पथिक चौक, टिकटगंज, सराफा बाजार, नेहरू चौक, गोपी चौक, मथुरिया गेट से लाल पुल उझानी घंटाघर होती हुई कछला गंगा घाट पर विसर्जित हुई। विसर्जन यात्रा में भक्तों ने नाचते-गाते हुए माता रानी जयकारे के साथ उनके पिंडी रूप का कछला गंगा घाट पर विसर्जन किया।
युवा मंच संगठन अध्यक्ष ध्रुवदेव गुप्ता व विशाल गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाबा खाटू श्याम जी के भव्य शृंगार के साथ दरबार शाम छह बजे किया जाएगा। बाबा खाटू श्याम जी आरती और प्रसाद वितरण के साथ गुफा के कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर रमन पटेल, अनिल गुप्ता, दीपांसु पाठक, विशाल गुप्ता, सुशील कुमार मौर्य, आलोक रस्तोगी, हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।

शहर में माता रानी की मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें