फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, धड़ गंगा में गिरा, पटरी में फंसा मिला सिर

सार

उसका धड़ गंगा में गिर गया, लेकिन सिर पटरी में फंस गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर उसका डीएनए सैंपल कराया है।बुधवार सुबह गंगाघाट के दुकानदारों की सूचना के बाद चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्हें पुल के बीच रेलवे ट्रैक की पटरी में धड़विहीन सिर मिला। पुलिस के मुताबिक, जहां पर अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आया, उसके नीचे गंगा का बहाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उझानी/कछला। कछला में रेलवे के पुल पर बुधवार को ट्रेन से कटकर करीब 25 साल के युवक की मौत हो गई। उसका धड़ गंगा में गिर गया, लेकिन सिर पटरी में फंस गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। गोतखोर नदी से उसका धड़ नहीं खोज पाए हैं। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर उसका डीएनए सैंपल कराया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गंगाघाट के दुकानदारों की सूचना के बाद चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे तो उन्हें पुल के बीच रेलवे ट्रैक की पटरी में धड़विहीन सिर मिला। पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से जानकारी की। लोगों ने बताया कि कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन गुजरने से पहले पुल पर एक युवक को घूमते देखा गया।
पुलिस के मुताबिक, जहां पर अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आया, उसके नीचे गंगा का बहाव है। चश्मदीदों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने पुल के नीचे कुछ गिरने की आवाज तो सुनी, लेकिन उससे पहले धड़ गंगा में गिरते समय कोई देख नहीं पाया था। पुलिस का मानना है कि ट्रेन से कटने के बाद धड़ गंगा में गिर गया है। सिर बरामद कर पुलिस ने उसे मोर्चरी में रखवा दिया है। उसका डीएनए सैंपल भी कराया गया है। हालांकि कुछ लोगों ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर डाल दिए जाने का शक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें