शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लगने का कारण बताई जा रही है। सबसे पहले आग मंडी की एक फल की दुकान में लगी। देखते ही देखते कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। दो दुकानों में प्लास्टिक की खाली क्रेट थी जबकि दो दुकानों में क्रेट के साथ फल भरा हुआ था। आग लगने के कुछ देर बाद से ही दमकल कर्मी आग को बुझाने में जुट गए लेकिन रविवार सुबह 7:00 बजे तक भी आग धधक रही थी। कारोबारी अपनी जलती दुकानों को बेबस होकर देख रहे। उनके आंसू छलक आए।