फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सामूहिक विवाह आज, 750 जोड़े बंधेंगे विवाह बंधन में

विज्ञापन
इस्लामियां इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह के लिए लगाया गया पंडाल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सदर और बिल्सी में आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। सदर विधानसभा का कार्यक्रम शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में और बिल्सी विधानसभा का कार्यक्रम अंबियापुर विकास खंड परिसर में आयोजित किया जाएगा। दोनों स्थानों पर पंडाल सज चुके हैं। वर-वधू के बैठने, भोजन, पेयजल और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 750 से अधिक जोड़ों का विवाह एक साथ संपन्न कराया जाएगा। सुबह 10 बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी। इसमें सदर में लगभग 450 और बिल्सी में 300 से अधिक जोड़े शामिल रहेंगे। सभी जोड़ों का सत्यापन पूरा हो चुका है। शादी वाले दिन उन्हें सरकार की ओर से सहायता राशि, कपड़े, बर्तन और गृहस्थी का सामान दिया जाएगा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारियों के मौजूद रहने रहेंगे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। चिकित्सा विभाग की टीम और फायर ब्रिगेड भी मौके पर मौजूद रहेगी। सभी जोड़ों का विवाह पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को लेकर लाभार्थी परिवारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें