फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 24 को होगा सामूहिक विवाह समारोह, फेरे लेंगे 200 जोड़े

Tue, 20 Jan 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 24 जनवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी लॉन में संपन्न होगा। इसमें जनपदभर से चयनित करीब 200 जोड़े रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। ब्लॉक स्तर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से प्राप्त आवेदनों की पात्रता जांच की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र लाभार्थियों का डाटा ऑनलाइन लॉक किया जाएगा, ताकि शासन स्तर से निर्धारित सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि शासन की मंशा है कि गरीब, निराश्रित और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराया जाए। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासनिक स्तर पर कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, टेंट, पंडाल, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें