महेश्वरी कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नव विवाहित जोड़े। संवाद
सहसवान। माहेश्वरी कोल्ड स्टोरेज प्रांगण में आंजनेय सेवा समिति के तत्वाधान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। समारोह में विधि-विधान के साथ नौ कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के पश्चात वर-वधू को आशीर्वाद देकर सुखमय जीवन की मंगल कामना की गई। साथ ही परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को संस्था की ओर से गृहस्थी का सामान दिया गया। प्रीतिभोज के बाद विदाई हुई। इस मौके पर अनुज माहेश्वरी ने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे। सामूहिक विवाह का आयोजन पवित्र और पुण्य कार्य है। कार्यक्रम में एसडीएम प्रेमपाल सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार भी मौजूद रहे। संवाद