फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मलखानपुर में राजमिस्त्री की मौत, हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलखानपुर में बृहस्पतिवार रात 28 वर्षीय राजमिस्त्री ब्रजेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी ससुराल वालों ने परिवार वालों पर ही हत्या का आरोप लगाया। परिवार वाले सुबह अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी कोतवाली पुलिस पहुंच गई और जलती चिता से शव को निकालकर दोपहर के समय उसका पोस्टमार्टम करा दिया। अभी इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

ग्राम मलखानपुर निवासी ब्रजेश पुत्र पूरन सिंह पेशे से राजमिस्त्री था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले सुबह चार बजे उसके शव को अंतिम संस्कार को ले गए और उन्होंने गांव के बाहर अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया। उसी दौरान ब्रजेश के ससुराल वाले पहुंच गए।
उन्होंने परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी, जिससे इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह और सीओ सुनील कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत युवक का अंतिम संस्कार रुकवा दिया। जलती चिता को बुझाकर युवक का शव बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साला प्रकाश ने बताया कि कुछ दिन पहले ब्रजेश की पत्नी माया तीन बच्चों को लेकर अपने मायके रामपुर जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज आ गई थी। बृहस्पतिवार रात ब्रजेश और उसके चाचा में विवाद हुआ। तभी उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव करीब 60 फीसदी तक जल गया था। उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें