कुंवरगांव। करीब आठ दिन पहले जिस नाबालिग लड़की को आरोपी बहलाकर ले गए थे उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। इस बात की पुष्टि आज मेडिकल रिपोर्ट में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं को और बढ़ा दिया है। इस मामले में एक आरोपी को जेल भेज दिया है। दूसरे की तलाश में लगी हुई है।
13 जून को थानाक्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को आरोपी और उसका बहनोई बहलाकर ले गया था। इस मामले में लड़की की मां ने अगले दिन गांव के ही एक व्यक्ति और उसके बहनोई के खिलाफ बहलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की को पिछले दिनों बदायूं स्थित बाईपास से बरामद कर लिया था। पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया तो उसमें उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा को और बढ़ा दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी बहनोई की तलाश जारी है।