बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल के परिसर में शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर साहब का शहीदी दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने गुरु तेग बहादुर की शहीदी के इतिहास को विस्तार से बताया। हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए गुरु तेग बहादुर ने चांदनी चौक में अपना बलिदान दिया था। इसके बाद में बच्चों से इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परिधि, हर्षित, सचिन, भविष्य, कोमल, हिमांशी, शौर्य, प्राची, अमरीक, शुभ, हार्दिक व जतिन ने सही उत्तर दिए। इन बच्चों को सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम अग्रवाल ने भी बच्चों को गुरु तेग बहादुर के इतिहास के बारे में बताया। संवाद