फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फर्जी अभिलेखों पर नौकरी पाने वाले शिक्षामित्र को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। थाना पुलिस ने शुक्रवार को फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 10 निवासी शिक्षामित्र नवीजान वर्तमान में त्रिलोकपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात था। वार्ड नंबर आठ निवासी शबाव मियां ने कोर्ट में आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने की शिकायत की थी। कोर्ट के आदेश पर 11 दिसंबर 2023 को थाना उसहैत में मुकदमा दर्ज किया गया। तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने मामले की विवेचना की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी गई है। काेर्ट से जारी वारंट के आधार पर शिक्षामित्र नवीजान को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें