गांव में एक परित्यक्ता गर्भवती युवती को पत्नी के रूप में एक युवक ने अपना लिया। शादी के दूसरे दिन ही उसे पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई है। गांव वालों ने इस बच्चे के जन्म पर खूब जश्न किया। यहां बता दें कि जिला बरेली के एक गांव की एक गर्भवती युवती यहां अपनी रिश्तेदारी में आई थी। उसे ससुराल वालों और पति ने छोड़ दिया था। यहां रिश्तेदार भी उसकी कोई मदद नहीं कर पा रहे थे। गर्भवती युवती की व्यथा सुनने के बाद भी कोई उसका साथ देने को तैयार नहीं था। इसी दौरान गांव के एक 26 वर्षीय युवक ने हिम्मत कर इस 22 वर्षीय गर्भवती युवती को पत्नी के रूप में अपनाने को हां कर दी। गांव वालों की मौजूदगी में उसने युवती से शादी कर ली। दो दिन बाद ही गर्भवती युवती ने पुत्र को जन्म दिया।