महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रतिभागियों ने शनिवार को अचौरा में महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया।
एनएसएस के प्रतिभागियों ने महिलाओं को सिलाई और कढ़ाई के जरिए रोजगार हासिल करने की सलाह दी। कहा कि रोजगारपरक कामों से ही वह परिवार के आर्थिक उत्थान में सहभागी बन सकती हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। महिलाओं के प्रति अपराध रोकने की दिशा में शिक्षा की ओर भी गौर करना होगा। स्वयं सहायता समूह की उपयोगिता पर भी प्रतिभागियों ने ग्रामीण महिलाओं के साथ बातचीत की। कहा कि स्वयं सहायता समूह के अच्छे नतीजे सामने आए हैं। कार्यक्रम अधिकारी सुशील सक्सेना, रामप्रसाद सौरभ, राधावल्लभ, विवेक कुमार, सोनू, राजन, प्रियांशु, विकास, दिनेश कुमार, माजिद अली आदि मौजूद थे।