फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर लगा दहेज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में बुधवार शाम एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस पर मायके वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने विवाहिता के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी शारदा (26) की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले लोची नगला के पवन से हुई थी। विवाहिता के भाई राजेश कुमार के मुताबिक पवन दिल्ली में काम करता है। वह एक फरवरी को शारदा को लेकर दिल्ली से लौटा। उस समय शारदा की हालत बिल्कुल ठीक थी लेकिन बुधवार शाम पवन ने उन्हें सूचना दी कि शारदा की तबीयत खराब हो गई है। उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पर मायके वाले प्राइवेट अस्पताल पहुंच गए। शाम करीब छह बजे विवाहिता ने दम तोड़ दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि वो विवाहिता के साथ मारपीट करते थे और उसे परेशान कर रहे थे। जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। खानापूर्ति के लिए उन्होंने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। ससुराल वाले विवाहिता की मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें