फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता के प्रेमी पर धारदार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। प्रेम-प्रसंग के चलते एक विवाहिता गुपचुप तरीके से अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। सूचना पति को लगी तो वह भी पीछे-पीछे पहुंच गया। पत्नी को प्रेमी के साथ देख आग-बबूला हुए युवक ने अपने साथियों को बुलाकर धारदार हथियारों से प्रेमी पर हमला बोल दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में युवक को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मंगलवार अपराह्न करीब एक बजे मायके से ससुराल जाने के लिए निकली। उसका मायका और ससुराल गांव के थाना क्षेत्र में है। पुलिस को पूछताछ में पता लगा कि चलते समय महिला की बात उसके ससुराल के गांव निवासी प्रेमी से हो गई। पति पहले से ही उस पर शक करता था, इसलिए उसने उसके पीछे अपने लोगों को लगा दिया।
उधर, महिला अपने प्रेमी से मिलने के चक्कर में सीधे बिनावर न जाकर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला पहुंच गई। प्रेमी पहले से ही वहां मौजूद था। दोनों सिकरोड़ी रोड पर पैदल आ रहे थे। इसी बीच वहां पति पहुंच गया और साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद उसने और उसके साथियों ने प्रेमी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रेमी को प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर है। इधर, सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें