फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिस्तर पर पड़ा मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव विस्तर पर पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कोतवाली बिसौली के गांव सलेमपुर निवासी संजय यादव की शादी एक साल पहले थाना बिल्सी के ग्राम अहमदनगर असौली निवासी ब्रह्मपाल की पुत्री संगीता (24) के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम पांच बजे संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो शव बिस्तर पर पड़ा था। उसके गले में चोट के निशान थे। यह देखकर ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने की बात कहते हुए हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद जमकर हंगामा काटा और पुलिस को फोन कर बुला लिया। मौके पर सीओ सुनील सिंह पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ससुराली फरार हो गए हैं। सीओ ने बताया कि संगीता के गले पर चोट के निशान हैं। मायके वाले तीन लाख रुपये दहेज में मांगने की बात कह रहे हैं। सीओ ने गांव वालों से भी बात की। फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें