फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता से दुष्कर्म, पति ने पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। दो साथियों के साथ एक युवक घर में घुस गया। आरोप है कि दोनों साथी गेट पर खड़े कर दिए और युवक ने तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि बुधवार की रात में वह मक्का की फसल में पानी लगाने गया था, उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। मौका पाकर गांव का ही एक युवक अपने दो साथियों के साथ दीवार लांंघ कर उसके घर में घुस गया। आरोप है कि घर में उसकी पत्नी को अकेला देखकर साथियों को गेट पर खड़ा कर दिया। पत्नी ने विरोध किया तो तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि पत्नी की सोने की बाली और मंगलसूत्र भी आरोपी लेकर भाग गया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी है। बृहस्पतिवार को पत्नी को लेकर वह थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें