फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे से लटककर विवाहिता ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दौरी निरोत्तमपुर में शुक्रवार रात 22 वर्षीय विवाहिता नीरज गुप्ता ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन गौरव बिश्नोई देर रात मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता का शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नीरज गुप्ता की शादी करीब आठ माह पहले ग्राम दौरी निरोत्तम पुर निवासी सचिन गुप्ता उर्फ सोनू के साथ हुई थी। नीरज का मायका बरेली जिले में है। कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दे दी है। अभी इस संबंध में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें