फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
ज्योति का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र के अगरोली गांव निवासी विकास सिंह की 26 वर्षीय पत्नी ज्योति की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। मृतका के भाई सोनू ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मदनापुर थाना क्षेत्र के बन्नू नगरिया निवासी सोनू ने बताया कि करीब चार साल पूर्व बहन ज्योति की शादी जैतीपुर थाना क्षेत्र के अगरोली गांव निवासी विकास सिंह के साथ की थी। बहन का तीन साल का एक बेटा है। शादी के बाद से ही बहन को परेशान किया जाने लगा था।
दहेज के लिए आए दिन बहन के साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को ज्योति को मार दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर जब बहन की ससुराल गए तो शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। बहन की ससुराल वालों से पूछा ताे कह दिया कि पंखे से फंदा लगाकर जान दी है। सोनू ने बताया कि देवर की शादी के बाद से बहन को अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा था।
विज्ञापन

वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि ज्योति को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। उसने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि कमरा अंदर से बंद देख ज्योति की सास ने उसे आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से अंदर के लिए झांका और परिवार वालों को आवाज दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक ज्योति की सांसें थम चुकीं थीं।
जैतीपुर थाना प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर प्राप्त होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ज्योति का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें