फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, शव अस्पताल में छोड़कर भागे ससुरालीजन

विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर रोते-बिलखते मायके पक्ष के लोग। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव पतसा निवासी दीपक चौहान की पत्नी रिंकी (24) की सोमवार रात को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो विवाहिता का शव मिला। ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब थे। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


दातागंज क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी सत्यपाल ने अपने बेटी रिंकी (24) की शादी 30 जनवरी 2020 में अलापुर के गांव पतसा निवासी दीपक चौहान के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पति व ससुराल वाले नकद रुपये देने का दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। रिंकी ने बेटे को जन्म दिया उसके बाद उसकी हालत खराब रहने लगी। चार दिन पहले पति ने परिवार के साथ मिलकर रिंकी के साथ मारपीट की। हालत बिगड़ने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया। मायके पक्ष को सूचना दी, जिसपर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में रिंकी का शव मिला जबकि पति समेत ससुराल के लोग मौके से भाग गए। परिवार के लोगों ने रिंकी को पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोग शव लेकर घर चले गए।
-
तीन महीने की थी गर्भवती विवाहिता, भ्रूण खिड़की से फेंकवाया
विवाहिता तीन महीने की गर्भवती भी थी। मंगलवार को हुए पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके पेट से तीन महीने का भ्रूण निकला जिसे डॉक्टर ने कर्मचारी से खिड़की से पीछे को फेंकवा दिया। यह देख मायके पक्ष के लोगों का पारा चढ़ गया। परिवार के लोगों ने भ्रूण को उठाकर डॉक्टरों पर सांठगांठ करने का आरोप लगाकर पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। इसके बाद शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया गया। उसके बाद परिवार के लोग शांत हुए। शव लेकर मायके पक्ष के लोग घर चले गए।
विज्ञापन

-



कोट-
वीडियोग्राफी के साथ कराया गया पोस्टमॉर्टम
पोस्टमॉर्टम हाउस में डॉक्टर व कर्मचारियों ने क्या किया इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - केके तिवारी, सीओ दातागंज
-
तीन डॉक्टरों के पैनल से महिला के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें महिला डॉक्टर भी शामिल रही है। परिजनों के जो आरोप है उनकी जांच करवाई जाएगी। - डॉ रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

पोस्टमॉर्टम हाउस पर रोते-बिलखते मायके पक्ष के लोग। संवाद

पोस्टमॉर्टम हाउस पर रोते-बिलखते मायके पक्ष के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें