फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 10 Oct 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र के सिरसा गांव में शुक्रवार दोपहर को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह पुलिस बल मौके पर पहुंचे। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी नीरज ने अपनी बेटी शिखा की शादी दो साल पहले दातागंज के सिरसा गांव निवासी रजत से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। इसके बाद शुक्रवार सुबह को भी दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद विवाहिता ने दोपहर को घर के अंदर फंदे पर लटककर जान दे दी। शिखा की एक साल की बेटी है। मां की मौत से बच्ची के सिर से ममता का साया उठ गया। घटना की सूचना मिलने पर बिल्सी थाना क्षेत्र के हरगन गांव से मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंच गए। वहीं, शिखा के माता-पिता नोएडा से देर शाम दातागंज स्थित गांव सिरसा पहुंचे। उन्होंने मारपीट का भी आरोप लगाया। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि विवाहिता के शव के पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। विवाहिता के परिजनों से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें