जरीफनगर। तीन माह पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुराल वालों ने विवाहिता को छत से फेंक दिया था। गंभीर रूप से घायल विवाहिता की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
जरीफनगर थानाक्षेत्र के गांव सिरसा खुर्द निवासी भूरे ने अपनी बेटी पूजा (21) की शादी लहरा सलेमपुर थाना दादो जिला अलीगढ़ के साथ करीब दो साल पहले की थी। शादी के सालभर बाद ससुराल के लोग दहेज में बाइक की मांग करने लगे, लेकिन विवाहिता के घर वालों ने असमर्थता जताई। आरोप है कि ससुराल वालों ने 17 फरवरी को पूजा को छत से नीचे फेंक दिया गया था। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।