फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गांव नागपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर में विवाहिता ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


जनपद पीलीभीत के थाना बीसलपुर अंतर्गत गांव भमरौआ निवासी राजू सिंह ने अपनी बेटी पायल की शादी तीन साल पहले बिसौली क्षेत्र के गांव नागपुर निवासी पंकज सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता के ससुराली दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आए दिन विवाहिता को प्रताड़ित करते थे।
बताया जाता है कि तीन साल के वैवाहिक जीवन में विवाहिता ने दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। वर्तमान में विवाहिता का पति चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता है। बुधवार की शाम पायल घर में ही फंदा बनाकर उस पर लटक गई। इससे उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें