फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब छोड़ो या मुझे... कहकर विवाहिता ने दे दी जान

विज्ञापन
रीना का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
उझानी। नशे की हालत में पति के घर लौटने पर तकरार के बाद विवाहिता ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर उस पर झूल गई। पति समेत परिवार के लोगों ने उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। रीना (40) कोतवाली क्षेत्र के गांव जजपुरा निवासी मंगलेश कुमार की पत्नी थीं। उनकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। पति मंगलेश ने पुलिस को बताया कि उसकी राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने चाय- समोसा की दुकान है। मंगलेश देर शाम नशे की हालत में घर लौटा तो पत्नी रीना ने नाराजगी जताई। मंगलेश से रीना ने कहा कि शराब में पूरे दिन की कमाई बर्बाद हो जाने से रोजी- रोटी पर संकट आ जाएगा। इसके बाद दोनों के बीच जमकर तकरार हो गई। मंगलेश इससे पहले भी कई बार नशे की हालत में ही घर आता रहा। इससे नाराज होकर रीना ने कहा कि शराब छोड़ो या मुझे छोड़ दो। इसके बाद वह कमरे में चली गई।
पति ने समझा कि वह सो गई होगी, लेकिन बच्चों के आवाज लगाने के बाद कमरे से कोई आहट नहीं हुई तो मंगलेश ने कमरे में अंदर झांका। रीना को फांसी के फंदे पर लटका देख मंगलेश चीख पड़ा। परिवार के लोगों की मौजूदगी में उसे उतारा। तब तक उनकी मौत चुकी थी। सूचना के बाद रात में ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि रीना के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर से नमूने लिए। रीना ने घरेलू कलह में आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें