बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पट्टी यकीन की रहने वाली महिला ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला समरीन ने दर्ज करए गए मुकदमें में बताया है कि उसकी शादी उसकी मर्जी से सन 2020 में संभल के थाना चंदौसी के गांव रमपुरा निवासी शाहरुख के साथ हुई थी। पति शाहरुख, सास शबनम, जेठ इरशाद, जेठानी फरजाना, नदीम, रुखसार, देवर आमिर दहेज के लिए उत्पीड़न करते हुए उससे मायके से एक बुलेट और पांच लाख रुपये नकद लाने को कहने लगे। मानसिक तथा शारीरिक उत्पीड़न करते हुए कई बार जान से मारने की कोशिश की। मायके वालों ने उससे अपने संबंध खत्म कर दिए हैं। 14 अगस्त को मारपीट कर उसे सहसवान में उसका देवर आमिर उसे बिसौली स्टैंड पर छोड़कर चला गया। तब से वह अपने जान पहचान वालों के घर पर रहकर समय पास कर रही है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।