फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धनवर्षा से बाजार रौनक...कारोबार 200 करोड़ के पार

Wed, 30 Oct 2024 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल के शोरूम में बाइक पसंद करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। धनतेरस पर श्रद्धा और उत्साह से लबरेज लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे तो कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। बाजार में मां लक्ष्मी की ऐसी कृपा बरसी कि कारोबार 200 करोड़ के पार पहुंच गया। लोगों ने दिल खोलकर आभूषणों, बर्तनों, वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी की।
विज्ञापन


सोने-चांदी के सिक्के, जेवरात, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। बर्तन दुकानों, इलेक्ट्रानिक प्रतिष्ठानों, वाहनों के शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। पूजा सामग्री, खील-खिलौने की खरीदारी के लिए भी लोग बाजार पहुंचे।

मंगलवार को लोग शुभ मुहूर्त देखकर घरों से खरीदारी करने के लिए निकले। लोगों ने जरूरत के हिसाब से खरीदारी की। किसी ने परंपरा के अनुसार खरीदारी की तो कई लोगों ने जरूरत के अनुसार बर्तन खरीदे।
विज्ञापन

जिले में करीब 10 करोड़ का बर्तन बाजार का कारोबार रहा। वहीं, वाहन में 90, सराफा में 70 करोड़, इलेक्ट्रॉनिक्स में 20 और मिठाई का पांच करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है। अन्य बाजार भी 10 करोड़ के पार जाने की उम्मीद है। इस तरह से करीब 200 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है। जो पिछले साल से 50 करोड़ अधिक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण खरीदने में भी पीछे नहीं रहे लोग
जिले में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूमों और दुकानों से धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोग अपनी जरूरत के अनुसार उपकरण खरीद रहे थे। इनमें एलईडी, इंडक्शन चूल्हा, वॉशिंग मशीन,माइक्रोवेव ओवन, वाटर प्यूरीफायर की सबसे ज्यादा सेल हुई।

वाहन बाजार में हुआ सबसे ज्यादा कारोबार
- वाहन बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। धनतेरस पर जिले में करीब 5000 बाइकों की बिक्री हुई है। करीब 550 ट्रैक्टर बेचे गए हैं। 150 के करीब कारों की बिक्री हुई है। इस तरह वाहन बाजार में देर रात तक करीब 90 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।

लोगों ने दिल खोलकर किया खर्च
इस बार धनतेरस पर लोगों का उत्साह देखते ही बना। सारे बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। लोगों ने इस बार दिल खोलकर खर्च किया। कारोबारियों का कहना है कि इस बार लोगों ने कई सालों की कसर पूरी कर दी है। पिछले कुछ सालों के मुकाबले इस बार लोगों ने ज्यादा खरीदारी की। इसकी वजह की बात की जाए तो केंद्र और राज्य सरकार ने दिवाली का बोनस धनतेरस से पहले ही दे दिया है। इस बार किसानों की खेती भी अच्छी हुई है। हाल में किसानों के हाथ में धान की बिक्री से पैसा आया है।

ऑनलाइन सामान मंगाने से बचे लोग
इस बार लोग ऑनलाइन सामान मंगाने से भी बचे। लोगों का कहना था कि ऑनलाइन सामान मंगाने में अब डर लगने लगा है, कब फ्रॉड हो जाए कुछ पता नहीं रहता। कई बार गलत सामान आ जाए तो उसे बदलने में बड़ा झंझट रहता है, इसलिए इस बार बाजारों में जाकर ही खरीदारी की। वहीं, जिले में पटाखों की भी खूब खरीदारी हुई। सुबह से रात तक इन दुकानों पर भीड़ नजर आई।



गेंदा के फूलों से होगी सजावट
बाजार में गेंदा का फूल 90 से 120 रुपये तक बिका। लोगों ने घर की साज सज्जा के लिए इसे खरीदा। इसके अलावा दरवाजों, अलमारी की सजावट के लिए कृत्रिम फूलों की भी बिक्री हुई।


रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर रही भारी भीड़
दिवाली से एक दिन पहले ही रोडवेज के दावे हवाई साबित हो गए। जिले के लोकल रूटों पर बसों की कमी की वजह से लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर दिन भर यात्रियों की भारी भीड़ रही। दिवाली से एक दिन पहले ही डिपो के दावे हवाई साबित हो गए। इधर, रेलवे स्टेशन पर भी काफी भीड़ रही। ट्रेनों की संख्या कम होने की वजह से लोग घंटों इंतजार करते रहे। डग्गामार वाहनों ने खूब चांदी काटी। बदायूं डिपो की ज्यादातर बसों को बदायूं-दिल्ली रूट पर लगा दिया गया।

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल के शोरूम में बाइक पसंद करते ग्राहक। संवाद

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल के शोरूम में बाइक पसंद करते ग्राहक। संवाद

धनतेरस पर ऑटोमोबाइल के शोरूम में बाइक पसंद करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें