फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़िए को दरांती मारी, दो घंटे बवाल

Mon, 10 Aug 2015 12:18 AM IST
बिनावर (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कछला से गंगाजल लेकर बरेली लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे पर गांव रसूलपुर पुठी में एक अर्द्धविक्षिप्त अधेड़ ने दरांती से हमला कर दिया। हमले में एक कांवड़िये के जख्मी हो जाने पर जब दूसरे कावंड़ियों ने अधेड़ को पकड़ने की कोशिश की तो गांव के लोग सामने आ गए। गांव वालों के मारपीट करने पर दो और कावंड़िये घायल हो गए। इसके बाद कावंड़ियों के जत्थे ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और अफसर मौके पर पहुंचे। हमलावर को गिरफ्तार करने के बाद अधिकारियों ने कांवड़ियों को समझाकर जाम खुलवाया। इस बीच हाईवे करीब पौने दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बरेली के कांवड़ियों का जत्था कछला गंगाघाट से जल लेकर रविवार सुबह नौ बजे बरेली रोड के गांव रसूलपुर पुठी के पास पहुंचा। गांव के पास कुछ कांवड़िये एक हैंडपंप पर पानी पीने लगे। पास ही अर्द्धविक्षिप्त होरीलाल यादव बैठा था। इसी बीच एक कांवड़िया होरीलाल का डंडा उठाकर चल दिया। इससे बौखलाए होरीलाल ने अपने झोले में रखी दरांती निकालकर छोटी बमनपुरी (बरेली) विजय मौर्य पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद कांवड़ियों ने होरीलाल को घेरा तो वह गांव की ओर भाग गया। कांवड़िये उसका पीछा करते हुए गांव में पहुंच गए। यहां ग्रामीणों और कांवड़ियों में मारपीट होने लगी। मारपीट में बरेली के मढ़ीनाथ निवासी 25 वर्षीय आकाश और बिहारीपुर के राजेंद्र घायल हो गए।
इससे कांवडियों में गुस्सा फैल गया और सैकड़ों कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर प्रदीप यादव, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी आरएस धामा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल अनुज को जिला अस्पताल भेजा। बाकी मामूली रूप से दोनों घायलों का सीएचसी पर इलाज कराया गया। आरोपी होरीलाल को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने जाम खुलवाया। बाद में प्रभारी डीएम प्रताप सिंह भदौरिया ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल कांवड़िये का हालचाल जाना।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। कावड़ियों पर जिस व्यक्ति ने हमला किया वह मानसिक रूप  से कमजोर बताया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

- अनिल यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें