फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाढ़ से घिरे गांव में बीमार मिले कई लोग

विज्ञापन
गांव जटा में बीमार बच्चे को देखते भाजपा नेता शैलेश पाठक। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र के करीब 40 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन जहां लोगों की मदद में दिनरात एक किए हुए है, वहीं भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक पीड़ितों की मदद में अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उनकी टीम कई गांवों में पहुंची तो सामने आया कि लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। उनके इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी, जिस पर दातागंज सीएचसी से टीम गांव जटा पहुंची। गांव में बीमार लोगों की जांच करने के साथ ही दवा दी। दो बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया।

बता दें कि पिछले कई दिन से बाढ़ पीड़ित लोगों को भोजन की व्यवस्था भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक कराते आ रहे हैं। शैलेश पाठक ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि गांव जटा में लोग बीमार हैं। इस पर वह टीम के साथ गांव पहुंचे। गांव निवासी रहमान (आठ) और सोनू (9) साल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है। संवाद

गांव जटा में बीमार बच्चे को देखते भाजपा नेता शैलेश पाठक। स्रोत:स्वयं

गांव जटा में बीमार बच्चे को देखते भाजपा नेता शैलेश पाठक। स्रोत:स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें