फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनधन के सात खातों में जमा हुए लाखों रुपये, जांच शुरू

Fri, 30 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के 50 दिन के दौरान बिसौली कोतवाली के दबतोरी ब्लॉक स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के सात जनधन खातों में लाखों रुपये जमा हो गए। बिना केवाईसी के इन खातों के बारे में पता लगने पर बैंक प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को बताया। मुख्यालय ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। बैंक प्रबंधन भी अपने स्तर से पड़ताल में जुट गया है।
विज्ञापन

दबतोरी ब्लॉक के कई गांव संदिग्ध लेनदेन के लिए बदनाम रहे हैं। कई मामलों में तो सीबीआई जांच भी चल रही है। यहां स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में सात ऐसे खाते मिले हैं। जिनका केवाईसी नहीं है। इसके बावजूद नोटबंदी के 50 दिनों में इन सात संदिग्ध खातों में लाखों रुपये जमा किए गए हैं। यह सभी खाते संग्रामपुर, दबतोरा, पपगांव और लक्ष्मीपुर के पतों पर खुले हुए हैं। जनधन खातों में एक मोटी रकम आने से बैंक प्रबंधन भी सतर्क हो गया। इस बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के मुख्यालय ने बैंक प्रबंधक से इस पर रिपोर्ट मांगी है। बैंक प्रबंधन भी इन खातों की अपने सतर से पड़ताल कर रहा है।
जनधन योजना के तहत खोले गए सात ऐसे खाते मिले हैं, जिनमें नोटबंदी के दौरान लाखों रुपये जमा किए गए। पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।-अरुण कुमार सक्सेना, शाखा प्रबंधक सर्व यूपी ग्रामीण बैंक- दबतोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें