बदायूं। अमर उजाला की ओर से शहर के कृष्णा लॉन में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई व यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 60 से अधिक स्कूलों के करीब 1500 सौ मेधावियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और मेधावियों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
पहले सत्र में मुख्य अतिथि सीडीओ केशव कुमार, विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए। सीडीओ ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करें, क्योंकि उनके पास जो ज्ञान है वह आप तक कैसे पहुंचाएं उनसे बेहतर कोई नहीं समझा सकता। ज्ञान सभी के पास है, लेकिन उसमें से आपके काम की चीज को निकालकर आपके सामने प्रस्तुत करना, यह शिक्षक की कला है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जहर है, इससे दूरी बनाएं। इसे लॉग आउट नहीं बल्कि डिलीट कर दें। सोशल मीडिया दिखावे की दुनिया है। यह असल जिंदगी से बहुत दूर है। इसमें जिंदगी न खराब करें। अपना एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें। विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि भविष्य में जिन पदों पर भी सेवाएं दें, उससे इतर अच्छे इंसान बनें। अच्छे काम करने में मुश्किलें आएंगी लेकिन समझ से काम करने वालों को कोई कठिनाई नहीं होती। मेधावियों पर देश के विकास की जिम्मेदारी है।
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने कहा कि उम्मीद है यह बच्चे आने वाले दौर में उच्च पदों पर आसीन होंगे। इसको लेकर उनको शुभकामनाएं देता हूं। वहीं दूसरे सत्र में एसपी सिटी बिजेंद्र द्विवेदी और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश पाल सिंह ने मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-
दिल्ली पब्लिक स्कूल के मेधावियों को भी किया सम्मानित
- अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल के 12वीं के उत्कर्ष भारती 97.8 प्रतिशत और 10वीं के तेजस चौधरी 98.2 प्रतिशत के साथ स्कूल के अन्य मेधावी बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
-
ये है हमारे सहयोगी
मुख्य विशेष सहयोगी-फ्यूचर यूनिवर्सिटी बरेली
सहयोगी-ब्लूमिंगडेल स्कूल, मदर एथीना स्कूल, एचपी इंटरनेशनल स्कूल, जीलॉट पब्लिक स्कूल, बीआरबी मॉडल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, जीएस हीरो।
कृष्णा लॉन में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मौजूद सीडीओ केशव कुमार एडीएम प्रशासन अ