जेसीआई इंडिया की मलेशिया कांफ्रेंस में हिस्सा लेकर सीनेटर सुधांशु गुप्ता घर लौट आए। कुछेक कार्यक्रमों में उनके विशेष योगदान के लिए जापान यूनिट ने उन्हें आमंत्रण दिया है। मलेशिया कांफ्रेंस में उन्हें सम्मानित भी किया गया।
जेसीआई इंडिया की मेजबानी में मलेशिया में हुई अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में सीनेटर सुधांशु गुप्ता के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। क्लीन गंगा अभियान में श्री गुप्ता की अगुवाई में स्थानीय स्तर पर जेसीआई उझानी रॉयल ने कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। उनकी रिपोर्ट की सराहना करते हुए जेसीआई के चेयरमैन वल्लभदास ने सम्मानित किया। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और एक्टिव पब्लिक स्पीकिंग में भी उन्हें तारीफ मिली।
कांफ्रेंस में जिन 10 डेलीगेट्स को जेसीआई पुरस्कार मिला उनमें सीनेटर श्री गुप्ता भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जेसीआई जापान के पदाधिकारी जैकी कॉन ने उन्हें जापान बुलाने का न्योता दिया है। इधर, शनिवार को श्री गुप्ता का जेसीआई के स्थानीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया। अध्यक्ष विवेक रेंडर, कमल यादव, शेलेंद्र सिंह, विमल कुमार, संतोष मोहन, शंकर, सूरज, श्याम, अमित, मानसी, अतुल और मंजुषा ने स्वागत किया।