फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भांजे और बहन की हत्या करने वाला 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड  में घायल हत्यारोपी वीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखूपुरा के मजरा बखतपुर में भांजे और बहन की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में फरार आरोपी वीर सिंह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में सिपाही आकाश चौहान बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपी और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार, डबल मर्डर की वारदात के बाद से आरोपी वीर सिंह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें और एसओजी लगातार दबिशें दे रही थी। पुलिस ने उसकी तलाश में अन्य जनपदों में भी कई स्थानों पर छापेमारी की। न पकड़े जाने पर आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
इधर, मंगलवार की शाम पुलिस को आरोपी वीर सिंह पुत्र बृजलाल के उझानी रोड स्थित भूड़ा भदरौली तिराहे पर होने की सूचना मिली। इसके बाद एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम को देख आरोपी वीर सिंह भदरौल तिराहे के पास जंगल की तरफ भागा और खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसी दौरान आरोपी की एक गोली आरक्षी आकाश चौहान के बाएं हाथ में लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और छह कारतूस व चार खोखा कारतूस बरामद किये गए। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि 15 जुलाई की देर रात साढ़े दस बजे कादरचौक थाना क्षेत्र के बखतपुर में मकान को लेकर शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान वीर सिंह ने अपनी बड़ी बहन संतोषी और भांजे आकाश को गोली मार दी थी। गोली लगने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल संतोषी ने सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।



बहन और भांजे के दोहरे हत्याकांड में फरार आरोपी को मंगलवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी की गोली से एक आरक्षी भी घायल हुआ है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं। - अंकिता शर्मा, एसएसपी

खरीदी जमीन बेचने पर आधी रकम मांग रही थी बहन व भांजा, इसलिए मार दिया
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी वीर सिंह ने पूछताछ में बताया कि लगभग 3.5 वर्ष पूर्व ग्राम खिरियारहलू थाना अलापुर जनपद में जमीन खरीदी थी, जिसमें बैनामा में गवाह भांजा आकाश पुत्र स्व. मलखान सिंह व सगी बहन संतोषी देवी पत्नी स्व. मलखान सिंह थे। उक्त जमीन को वह किसी को बेचना चाह रहा था, जिसके चलते भांजा आकाश व बहन संतोषी जमीन का आधा पैसा मांग रहे थे, जिसके चलते मैंने पहले आकाश को गोली मारी, उसके बाद बहन संतोषी को।
आज वह अपनी बाइक से भदरौल तिराहा होते हुए उझानी की तरफ जा रहा था। भदरौल तिराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर कुरखेडा की तरफ चलने लगा। इस पर पुलिस उसका पीछे करने लगी। अपने आप को घिरता हुआ देखकर मोटरसाइकिल कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर पुलिस पर फायर किया। बाद में घेराबंदी में पकड़ा गया।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड  में घायल हत्यारोपी वीर सिंह। संवाद

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड  में घायल हत्यारोपी वीर सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें