फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: दो बसों के बीच फंसा साइकिल सवार, चालक की लापरवाही से खतरे में पड़ी जान; देखें वीडियो

Sun, 20 Sep 2026 02:06 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के रोडवेज बस अड्डे पर रविवार सुबह एक बस चालक की लापरवाही से साइकिल सवार प्रमोद दो बसों के बीच फंस गए। रगड़ लगने से प्रमोद चीख पड़े। उन्हें फंसा देख लोगों ने शोर मचाया। इस पर चालक ने बस रोकी, तब उनकी जान बची।  
विज्ञापन
बसों के बीच फंसे प्रमोद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के रोडवेज बस अड्डे पर रविवार सुबह एक बस चालक की लापरवाही से करीब 50 वर्षीय साइकिल सवार प्रमोद की जान खतरे में पड़ गई। चालक ने खड़ी बस के पास से अपनी बस निकाली, जिससे प्रमोद दोनों बसों के बीच में फंस गए। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाकर चालक को रोका, जिससे प्रमोद की जान बच सकी।

विज्ञापन


घटना का वीडियो 


चालक ने खड़ी बस के पास से अपनी बस निकाली। इस दौरान वहां से गुजर रहे साइकिल सवार प्रमोद दोनों बसों के बीच में फंस गए। रगड़ लगने से प्रमोद चीख पड़े। उन्हें फंसा देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। हल्ला मचने पर चालक ने बस रोकी और बस को पीछे किया। इसके बाद प्रमोद को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


हादसे में प्रमोद की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के मथुरिया चौराहा निवासी प्रमोद दुकानों पर थैली बेचने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह साइकिल से गुजर रहे थे, तभी अचानक चालक ने बस चला दी, जिससे वह फंस गए। घटना के बाद प्रमोद बुरी तरह सहम गए।

विज्ञापन

लोगों ने बचाई जान
यदि लोग शोर मचाकर चालक को नहीं रोकते तो प्रमोद बसों के बीच में बुरी तरह से फंस जाते। लोगों के हल्ला मचाने पर ही चालक ने बस रोकी। इसके बाद बस को पीछे कर प्रमोद को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना ने बस चालक की घोर लापरवाही को उजागर किया है।

दुकानदारों ने की मदद
घटना के बाद प्रमोद बुरी तरह सहम गए थे। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें संभाला, पानी पिलाया और साइकिल सही कराने के लिए रुपये एकत्र कर दिए। इसके बाद प्रमोद अपनी साइकिल सही कराने चले गए। रोडवेज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली, लेकिन प्रमोद द्वारा कार्रवाई न कराने के कारण चालक से पूछताछ नहीं की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें