फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की सैफई में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर करीब एक सप्ताह हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की रविवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला पूरब निवासी लायक अली (45) 29 जून की रात करीब ढाई बजे हाईवे पर एक बाइक की टक्कर से घायल हो गए थे। पुलिस उन्हें सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।
घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। लायक अली मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण किया करते थे। उनके चार पुत्र और एक पुत्री है। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि बाइक को घटना के समय ही पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया था। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन रिपोर्ट दर्ज कराते हैं तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें