फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाना खाते समय बिजली का तार टूटकर युवक पर गिरा, करंट लगने से मौत

Sun, 26 Jul 2026 02:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले के गांव सिचौली में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात हुई, जब युवक अपने घर में खाना खा रहा था। उसी दौरान हाथ लगने से बिजली का तार टूटकर उसकी गर्दन पर गिर गया। 
विज्ञापन
श्रीपाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में घर में खाना खाते समय गर्दन पर बिजली का तार गिरने से करंट लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सिचौली निवासी श्रीपाल शनिवार रात अपने घर में खाना खा रहे थे। हाथ लगने के कारण बिजली का तार टूटकर गर्दन पर गिर गया। तार छूने से वह करंट की चपेट में आ गए। श्रीपाल की चीख सुनकर पत्नी ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। डंडे से तार हटाया। लोगों ने डायल-112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस के पहुंचने के बाद मोहल्ले के लोग श्रीपाल को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

श्रीपाल की शादी करीब छह माह पहले बिहार निवासी आशा से हुई थी। श्रीपाल के घर में उनकी मां चंद्रवती और पत्नी आशा तीन ही लोग रहते थे। हादसे के समय उनकी मां जिला मुरादाबाद में माता की जात लगाने गई थी। घटना की सूचना मिलने पर वह लौट आई। श्रीपाल के पिता अपनी ननिहाल में आकर बस गए थे। श्रीपाल की मौत से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें