फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 04 Dec 2023 01:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बाईपास के आंवला चौराहे पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। दोनों दावत खाकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
बदन सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बाईपास के आंवला चौराहे पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय बदन सिंह की मौत हो गई जबकि उसके गांव का लालाराम घायल हो गया। दोनों लोग कुंवरगांव इलाके से दावत खाकर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया निवासी बदन सिंह (25) पुत्र रघुवीर खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। रविवार को कुंवरगांव इलाके में उनकी दावत थी। इससे वह अपने गांव के लालाराम (32) पुत्र भूप सिंह के साथ बाइक पर दावत खाने कुंवरगांव इलाके में गए थे। 

दुश्मन को फंसाने के लिए हत्या: गले में फंदा डालकर युवक को गिराया, सिर में मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


वह देर रात दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में उनकी बाइक शहर के बाइपास पर आंवला-बदायूं चौराहे पर पहुंची थी। तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


बाद में राहगीरों की सूचना पर खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बदन सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें