फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब के पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; बरेली के अस्पताल में भर्ती

Sun, 05 Nov 2023 01:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर है। दोनों ने शनिवार शाम शराब पीने के साथ चिकन भी खाया था। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
मृतक साधु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़सेना कला के मझरा दुंदी नगला में शुक्रवार रात शराब पीने के बाद 45 वर्षीय साधु नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 48 वर्षीय व्यक्ति धीरपाल की हालत गंभीर है। उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। दोनों ने शराब पीने के साथ चिकन भी खाया था। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे मझरा दुंदी नगला निवासी धीरपाल के घेर में मुर्गे का मीट बना था। वहीं धीरपाल और साधु ने शराब पी और मुर्गे का मीट खाया। इसके कुछ देर बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान और परिवार के लोग दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

बरेली पहुंचने से पहले ही रास्ते में साधु की मौत हो गई। परिवार वाले धीरपाल को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए हैं। उसकी हालत काफी खराब बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दोपहर एक बजे तक साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। घटना से लोग स्तब्ध हैं। शराब जहरीली होने की आशंका भी जताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें