फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Mar 2026 02:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
युवक की मौत के मामले में जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। वह रविवार सुबह खेत पर जा रहा था। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही युवक पर मामूली विवाद के चलते ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ निवासी राजेश (35 वर्ष) पुत्र सुरेश रविवार की सुबह अपने खेत पर जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक युवक ट्रैक्टर लेकर आया और राजेश के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर हालत में उसको बरेली ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

दो दिन पहले आरोपी से हुआ था विवाद 
बरेली से उसका शव सीएचसी पहुंचा तो पुलिस बल मौके पर आ गया। अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हंगामा होने की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले ही आरोपी से राजेश का विवाद हो गया था। इसी के चलते उसने ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन


मृतक के परिजन ने मामले का शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीओ केके तिवारी का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें